नेहरू युवा केन्द्र के सौजन्य से लगी युवा संसद
फ़िरोज़ाबाद ब्यूरो। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से जनपद में नेहरु युवा केंद्र के अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़े के तहत तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में नेहरु युवा मंडल चमरौली, शिकोहाबाद ने ग्राम मक्खनपुर में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में युवक-युवतियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसडीसी योगेंद्र यादव ने की। युवा मंडल अध्यक्ष जय कुमार ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर स्वच्छता के प्रति जागरुक होकर सबसे पहले अपने घर और गांव से शुरुआत करनी होगी अगर हम अपने घर और अपने गांव को स्वच्छ करने की शपथ ले लें तो हमारा देश स्वच्छ हो जाएगा। अपने आसपास स्वच्छता रखने से हमें बीमारी नहीं होगी। उन्होंने उपस्थित सभी युवक युवतियों को स्वछता अभियान में सहयोग करने की शपथ दिलवाई। कार्यक्रम में अभिषेक, नितिन, प्रबल प्रताप सिंह, सत्येंद्र गुप्ता व पुष्पेंद्र का सहयोग सराहनीय रहा।