पत्नियों को दिया करवाचौथ पर तोहफा
फ़िरोज़ाबाद ब्यूरो। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जनपद के सभी गांवों को खुले में शौच से मुक्त कराने का अभियान जोर शोर से चल रहा है। इस अभियान में कई स्वयंसेवी संगठन , विद्यार्थीगण, समाजसेवी, ग्राम विकास समितियां भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं । जनपद के विकास खंड हाथवंत की ग्राम पंचायत लालई निवासी नितेश राजपूत ने उन्नत गांव युवा कमेटी का गठन करके ग्रामीणों को इस अभियान के प्रति जागरूक करने का बीड़ा उठाया और स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत लोगों को शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित किया । प्राप्त जानकारी के अनुसार जब नीतेश राजपूत को जानकारी मिली कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत करवाचौथ से पहले अपने घर में शौचालय बनवा कर पत्नियों को तोहफा देने वाले लोगों को प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा तो उन्होंने इस पहल का स्वागत करते हुए अपने गांव में सबसे पहले खुद शौचालय बनवा कर अपनी पत्नी और माही राजपूत को तोहफा दिया और गांव के ही ज्ञान सिंह, मोहर सिंह, सेवाराम को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित किया। इन सभी लोगों ने अपने परिवार की महिलाओं की सुविधा के लिए बगैर किसी सरकारी सहायता के अपने घर में शौचालय बन...