संदेश

मई 25, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्यवाही

चित्र
फ़िरोज़ाबाद ब्यूरो जनपद फिरोजाबाद के कस्बा खैरगढ़ में एक और कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के पश्चात स्वास्थ्य विभाग ने संपर्क में आए अन्य परिवारों को 14 दिन के लिए होम कोरोनटाईन किया । बीते दिनों फिरोजाबाद के सीएमओ कार्यालय में कार्यरत संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर की मृत्यु पश्चात हुई जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिसमें से एक और कर्मचारी का सैंपल पॉजीटिव पाया गया।  स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त कर्मचारी के परिवार और संपर्क में आए अन्य परिवारों को 14 दिन के लिए होम क्वॉरेंटाइन कर आगे की कार्यवाही के लिए प्रक्रिया आरंभ कर दी।

एक और संविदा स्वास्थ्य कर्मी भी पाया गया पॉजिटिव

चित्र
फ़िरोज़ाबाद ब्यूरो जनपद के कस्बा खैरगढ़ में एक और कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से भय का माहौल है। बिगत दिनों जनपद के सीएमओ कार्यालय में कार्यरत कम्प्यूटर ऑपरेटर की मृत्यु हो गयी थी, जांच में उसे कोरोना से संक्रमित पाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने अपने अन्य कर्मचारियों के साथ साथ उक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर के परिवार की भी जांच करवाई जिसमें उक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर का चचेरा भाई भी संक्रमित पाया गया। गौरतलब है कि अभी जांच में संक्रमित पाया गया मरीज भी सीएमओ कार्यालय में ही कार्यरत है। मृतक संविदा कर्मी के परिवार और अन्य साथी कर्मचारियों की जांच रिपोर्ट आने पर आगे की स्तिथि साफ होगी। स्वास्थ्य विभाग अपनी टीम के साथ अभी संक्रमित पाए गए मरीज के घर और मोहल्ले को सुरक्षित करने की कवायद में लगा हुआ है।  स्वास्थ्य विभाग ने लापरवाही दिखाते हुए केवल मरीज का मोहल्ला ही सील करने का निर्णय लिया है जबकि शासनादेश के अनुसार हॉटस्पॉट के आसपास का पूरा क्षेत्र इस दायरे में आना चाहिए। कस्बा खैरगढ़ का बाज़ार इन सब के बाबजूद पूरी तरह खुला रहा । ग्राहकों और दुकानदारों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग और सुरक्षा निर्देशों का ...