संदेश

अगस्त, 2017 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

उपजिलाधिकारी सदर ने गोद लिया विद्यालय, जिलाधिकारी ने किया बृक्षारोपण

चित्र
फ़िरोज़ाबाद ब्यूरो। जिलाधिकारी नेहा शर्मा की पहल पर अधिकारीयो द्वारा गोद लिए गए विद्यालयों में बदलाव अब दिखने लगे हैं। जनपद के 108 अधिकारियों ने विद्यालयों को गोद लिया है और उनमें सुधार लाने के लिए कार्य शुरू हो गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने उपजिलाधिकारी सदर द्वारा गोद लिए गए नगला भाऊ स्थित प्राथमिक विद्यालय में जाकर पौधारोपण किया। विद्यालय में साइकस, फाईकस, एलेस्टोनिया, अल्वचम्पा आदि के कुल 105 पौधे रोपे गए। उन्होंने स्कूल के छात्र-छात्राओं को ड्रेसें भी वितरित की। उन्होंने शिक्षको को खूब मन लगाकर बच्चों को अच्छी शिक्षा देने को प्रेरित किया। उन्होंने वहां आये फरियादियों की समस्याऐं भी सुनीं। इस दौरान उपजिलाधिकारी चन्द्रभानु, नगर मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद, नगर शिक्षाधिकारी तरुण कुमार उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संस्थान की जिला कार्यकारिणी गठित

चित्र
फिरोजाबाद ब्यूरो। राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संस्थान(भारत) ने आज अपने जिला स्तर की इकाई का गठन किया जिसमें विष्णु प्रताप सिंह को जिलाध्यक्ष राम किशोर यादव को जिलाउपाध्यक्ष तथा युवा स्तर पर इंजीनियर अनुज अनुज गुप्ता को जिला अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) नितिन गुप्ता जिला मंत्री (युवा प्रकोष्ठ) राहुल गुप्ता जिला महासचिव (युवा प्रकोष्ठ) प्रखर बंसल जिला महामंत्री (युवा प्रकोष्ठ) आकाश गोयल जिला सचिव (युवा प्रकोष्ठ), गोपाल वर्मा जिला मीडिया प्रभारी (युवा प्रकोष्ठ), अंकित जिला प्रभारी (युवा प्रकोष्ठ) तथा सदस्य के रूप में मोनू जैन उर्फ भोली जैन, अंकुर गुप्ता व नरेंद्र बघेल को नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संस्थान में इस टीम को मानवाधिकारों व समाज को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने के लिए प्रेरित किया।

नगला भवानी में हुआ विशाल दंगल

चित्र
फ़िरोज़ाबाद ब्यूरो। आज कृष्ण जन्माष्टमी के के उपलक्ष्य में गांव नगला भवानी विकास खंड जनपद फिरोजाबाद में एक विशाल दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें आगरा, मथुरा, खंदौली, इटावा, फैजाबाद, फिरोजाबाद से काफी पहलवानों ने भाग लिया। इसमें गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र बघेल की अध्यक्षता में गांव के कमलेश बघेल उर्फ पप्पू दूधिया, धन प्रसाद बघेल, इंद्रपाल बघेल, सुनील बघेल, हरपाल बघेल, सुखपाल, चरण सिंह बघेल, लाल सिंह दूधिया, राजकुमार एवं डॉक्टर संतोष बघेल, लाइक सिंह बाबा, रामबाबू उर्फ विक्रम सिंह, राजपाल रेफरी, वेद प्रकाश एवं ग्राम नयावास के प्रधान बंटू यादव व ग्राम वासियों ने सहयोग किया। कमेटी ने सूचना दी कि हर साल जन्माष्टमी के दिन एक विशाल दंगल का आयोजन किया जायेगा।

16 अगस्त को होगा विशाल दंगल

फिरोजाबाद ब्यूरो। उन्नत गांव युवा कमेटी लालई के द्वारा बताया गया है कि 16 अगस्त को ग्राम लाल ही में विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा जिसका शुभारंभ जसराना विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी के कर कमलों द्वारा होगा। कमेटी ने सभी क्षेत्रीय जनता से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर दंगल के इस आयोजन को सफल बनाने में उनका सहयोग करें।

युवाओं के लिए मिसाल बने नीतेश

फिरोजाबाद ब्यूरो। एक तरफ जहां प्रदेश की सरकार सभी गांव तक समान रूप से विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध नजर आती है, वहीं दूरदराज के इलाकों के पिछड़े गांव की हालत आज भी आजादी के समय जैसी ही है। इसका एक जीता जागता उदाहरण जनपद फिरोजाबाद के विकासखंड हाथवंत का गांव लालई है। पिछले कुछ दिनों से काफी सुर्खियों में रहने वाला यह गांव अभी भी चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव के नितेश राजपूत जो अन्य युवाओं की तरह बाहर रहकर अपनी जीविका चला रहे थे जब गांव वापस आए तो गांव की स्थिति से उनका मन विचलित हो गया। उन्होंने गांव में विकास कार्य कराने को लेकर अपने साथियों से बात की और उन्नत गांव युवा कमेटी का गठन किया। नितेश राजपूत ने अपने मनोबल से और अपनी सकारात्मक विचारधारा से गांव में बदलाव की एक नई बयार चला दी है। नितेश ने पुरानी सभी मान्यताओं को ध्वस्त करते हुए सीधे जिलाधिकारी महोदय के सामने अपनी बात रखी और गांव में सड़क बनवाने का प्रस्ताव पास करवा लिया। अपनी शिकायतों को सीधे उच्चाधिकारियों के सामने रख नीतीश ने उन युवाओं के सामने एक नजीर पेश की है जो किसी भी चीज को “ऐसा चलता है” मान कर टालते चले आते हैं...

15 अगस्त को होगा जिलाधिकारी नेहा शर्मा का सम्मान

फिरोजाबाद ब्यूरो। जनपद के विकास खंड हाथवंत के गांव लालई में विकास कार्यों के लिए गठित उन्नत गांव युवा कमेटी द्वारा 15 अगस्त के मौके पर जिलाधिकारी महोदय के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। गौरतलब है कि पिछले दिनों ग्राम लालई के युवाओं ने संगठित होकर गांव के विकास के लिए जिलाधिकारी महोदया के पास गुहार लगाई थी और जिलाधिकारी महोदया ने उक्त शिकायतों को तुरंत संज्ञान में लेकर गांव का भ्रमण किया व दोषी कर्मचारी और अधिकारियों पर कार्यवाही की। जिलाधिकारी कि यह कार्य शैली युवाओं को बहुत पसंद आई और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के सम्मान में एक कार्यक्रम करने का फैसला किया। 15 अगस्त को जिलाधिकारी महोदया के सम्मान मेंं ये कार्यक्रम विद्यालय प्रांगण में होगा।

अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी नहीं हुआ काम, खुद करनी पड़ी सफाई

चित्र
फिरोजाबाद ब्यूरो। जनपद के विकासखंड हाथवंत के गांव लालई में पिछले दिनों युवाओं की टीम ने गांव में विकास ना होने के संबंध में जिलाधिकारी व अन्य उच्चाधिकारियों से मुलाकात कर अपनी समस्या से अवगत कराया था। उसी क्रम में वीडिओ हाथवंत ने युवकों से वादा किया था कि 15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम से पहले गांव में सफाई कर्मचारियों को भेज सफाई कार्य करवा दिया जाएगा लेकिन कार्यक्रम के सर पर आ जाने के बावजूद भी ब्लॉक से किसी सफाई कर्मचारी को न भेजे जाने पर युवाओं ने स्वयं अपने हाथों में झाड़ू और फावड़े उठा लिए। कार्यक्रम स्थल पर सफाई व मलवा उठाकर फेंकने तक सभी कार्य युवाओं ने स्वयं अपने हाथों से ही किए इस बीच ग्रामीणों में प्रशासन की लापरवाही चर्चा का विषय बनी रही। वीडियो के लिए यहाँ क्लिक करें|

भाजपा महानगर कार्यकारिणी द्वारा आयोजित हुआ सम्मान समारोह

चित्र
प० दीनदयाल  उपाध्याय  जन्म  शताब्दी  वर्ष  पर  भारतीय  जनता  पार्टी  महानगर  व  जिला  फिरोज़ाबाद  द्वारा  सेवा  सहयोगी  संगम  व  सम्मान  समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम ...

सिरसागंज में डेरा सच्चा सौदा सिरसा द्वारा आयोजित हुआ बृक्षारोपण कार्यक्रम

चित्र
आज   BSNL   टेलीफोन   एक्सचेन्ज सिरसागंज में   डेरा   सच्चा   सौदा   सिरसा   द्वारा आयोजित बृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ   भारतीय   जनता   पार्टी   ब्रज   क्षेत्र संयोजक   चिकित्सा   प्रकोष्ठ   डा०चन्द्रसेन जादौन   ने   किया । उन्होने   कहा   कि   बृक्षारोपण   मानव   जीवन   के   लिये   अति   आवश्यक   है   तथा   प्रत्येक   व्यक्ति   को   कम   से   कम   एक   पौधा   अवश्य     लगना     चहिए । अशोक   बघेल , पत्रकार   ( सच   कहूँ )   के   संयोजकत्व   में   यह   कार्यक्रम   सम्पन्न   हुआ|   जिसमें   थाना   सिरसागंज   प्रभारी   निरीक्षक   श्री   वीरेन्द्र   सिंह   बघेल , BSNL   इन्जीनियर   श्री   र...

डीएम ने किया संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण, गोरखपुर की घटना के बाद हुआ जिला प्रशासन सतर्क

चित्र
फिरोजाबाद ब्यूरो| गोरखपुर अस्पताल में हुये भीषण हादसे के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। शनिवार को डीएम ने चिकित्साधिकारियों के साथ शिकोहाबाद संयुक्त चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया है।  जिलाधिकारी नेहा शर्मा शनिवार को संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद पहुची। जिलाधिकारी को देख वहां तैनात चिकित्सक और स्वास्थकर्मियों में हडकम्प मच गया। आनन फानन में वह अस्पताल की व्यवस्थाओं की देख रेख में लग गये। जिलाधिकारी ने सबसे पहले आक्सीजन सिलेण्डर आदि को चेक किया इसके बाद ओपीडी, दवा वितरण कक्ष आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में दवाओें के रख रखाव को देखा साथ ही रजिस्टर आदि का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने चिकित्सालय मेें मौजूद चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों को हिदायत दी कि वह रोगियों के उपचार में किसी भी प्रकार की कोई कोताही ना बरते। शिकायत मिलने पर कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी के इस औचक निरीक्षण से अन्य संयुक्त चिकित्सालयों व प्राथमिक स्वास्थ केन्द्रों में हडकम्प मचा हुआ है। 

थाने पर आने वाले हर पीडित को मिले न्याय-एसएसपी , अपराध बैठक में दिये निर्देश

चित्र
<p>फिरोजाबाद ब्यूरो|। </p> <p>थाने पर आने वाले हर पीडित की मदद की जाये, प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच की जाये जिससे पीडित को न्याय मिल सके, साथ ही छोटी छोटी घटनाओं की सूचना पर स्वय थाना प्रभारी व थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे जिससे वह मामला बडा रूप ना ले सके। फरार घूम रहे अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जाये जिससे भयमुक्त बातावरण स्थापित हो सके। </p> <p>उक्त निर्देश बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में सभी क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों और थानाध्यक्षों को दिये। उन्होंने लम्बित विवेचानाओं की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निस्तारण के संबध में निर्देश दिये साथ ही उच्चाधिकारियों द्वारा निर्धारित किये गये लक्ष्यों को पूर्ण करने की भी सभी थाना प्रभारियों को सख्त हिदायत दी गयी। उन्होंने निर्देश दिये कि जनपद मे अवैध शराब, अवैध शस्त्र की बरामदगी वांछित अभियुक्त व ईनामिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये जो अभियान चलाये जा रहे है उन अभियानों को सफल बनाये इसके लिये एसएसपी ने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उ...

बच्चों ने निकाला शांति मार्च

चित्र
फिरोजाबाद ब्यूरो। हीरोशिमा नही नही नागाशाकी फिर नही के नारों के मध्य शनिवार को स्कूली बच्चों ने शिकोहाबाद में शांति मार्च निकाला।  इस शांति मार्च का शुभारम्भ शिकोहाबाद तहसील तिराहे से जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने हरी झण्डी दिखाकर तथा एसएसपी अजय कुमार ने शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उडाकर किया। शांति मार्च तहसील तिराहे से प्रारम्भ होकर, बडा बाजार, मौहल्ला रूकनपुरा, स्टेट बैंक चैराहा होते हुये द एशियन सीनियर सैकेड्री स्कूल पर जाकर समाप्त हुआ। शांति मार्च में बच्चे हाथों में उक्त नारे लिखी तख्तियां लेकर शांति का संदेश देते हुये चल रहे थे। स्कूली बच्चों के इस मार्च की सभी ने सराहना की। इस दौरान शिक्षक, शिक्षिकाओं के साथ एसडीएम शि कोहाबाद संगम लाल यादव आदि भी मौजूद रहे।

बार अध्यक्ष पौत्र के अन्तिम संस्कार में उमडा सैलाब

फिरोजाबाद ब्यूरो। जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष के नाती के अन्तिम संस्कार में भारी संख्या में अधिवक्ताओ, भाजपा नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। उसकी शुक्रवार शाम लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ करते समय गोली लगने से मौत हुई थी।  बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शंकरलाल निषाद का परिवार लाइनपार क्षेत्र के मुहल्ला ष्याम नगर में रहता है। उनके बेटे जिला पंचायत सदस्य नरेशचंद्र वर्मा की लाइसेंसी रिवॉल्वर घर में रखी हुई थी। बताते हैं कि शुक्रवार शाम नरेश के 15 वर्षीय बेटे अंकित रिवॉल्वर साफ करने लगे। किसी तरह गोली चल गई जो अंकित के जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर फर्श पर गिर पड़े। गोली की आवाज सुन परिजनों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों की भी भीड़ एकत्रित हो गई। परिजन उन्हें प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर लाए, जहां से हालत गंभीर बताते हुए आगरा रेफर कर दिया। आगरा में पहुंचते ही अंकित ने दम तोड़ दिया। परिजन शव को फीरोजाबाद ले आए। शव आते ही मुहल्ले में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार रिवाल्वर साफ करते वक्त हादसा हुआ है। हादसा की जानकारी होने के साथ ही अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। अंकित के अंतिम संस...

निबंध प्रतियोगिता करा छात्र छात्राओं का बढ़ाया उत्साह, दिलाई स्वच्छता की शपथ

चित्र
फ़िरोज़ाबाद ब्यूरो। दिनांक 10 अगस्त 2017 को नेहरू युवा केंद्र फिरोजाबाद के निर्देशानुसार ग्राम गाजीपुर विकासखंड फिरोजाबाद से सेंट आरएल डे बोर्डिंग कॉलेज गाजीपुर में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत नए भारत का संकल्प शपथ ग्रहण समारोह पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवधेश भारद्वाज ने की। उन्होंने सर्वप्रथम सभी छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उसके पश्चात छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान में हम सभी की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गंदगी से बहुत सारी बीमारियां हो सकती हैं। इन बीमारियों से बचने के लिए स्वच्छता अपना बहुत जरूरी है अगर हम स्वस्थ रहेंगे तो हमें बीमारी नहीं होगी। उन्होंने छात्र छात्राओं का आवाहन किया कि आज हम सभी लोग यह शपथ लें कि स्वच्छता की शुरूआत हम अपने घर – अपने गांव से करेंगे अगर हम अपने घर अपने गांव को स्वच्छ रखेंगे तभी हमारा देश स्वच्छ होगा तथा गांधी जी का सपना पूरा होगा। इंदू यादव एनवाईवी ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नेहरू युवा केंद्र फ़िरोज़ाबाद के निर्देशानुसार सभी विक...

गल्ला मंडी में गंदगी व जलभराव का साम्राज्य, क्षेत्रीय लोग परेशान

चित्र
फिरोजाबाद ब्यूरो| शहर के कोटला रोड पर बनी नवीन गल्ला फल एवं सब्जी मंडी जलभराव और गंदगी से अटी पड़ी है। वहां के क्षेत्रीय निवासियों और दुकानदारों को भीषण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  नवीन गल्ला फल एवं सब्जी मंडी फिरोजाबाद में अव्यवस्थाओं का आलम चारों और व्याप्त है ना ही साफ-सफाई की कोई व्यवस्था है और नहीं पानी की निकासी की मंडी का मैदान एक तालाब बनकर रह गया है  पिछले काफी समय से साफ-सफाई की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। क्षेत्रीय दुकानदारों और निवासियों को इस गंदगी से हो रही परेशानी के बारे में जब पता करने का प्रयास किया गया तब कोई भी दुकानदार इस बारे में जानकारी नहीं दे सका। आखिर मंडी में साफ सफाई की जिम्मेदारी है किसकी?

थाना खैरगढ़ पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान

चित्र
फ़िरोज़ाबाद ब्यूरो। प्रशासन द्वारा दिये गए निर्देशों पर जनपद में सख्ती से अमल हो रहा है। जनपद में विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।  इसी क्रम में थानाध्यक्ष खैरगढ़ अनिल कुमार सिंह व एस.आई. नीरज टांकीया द्वारा सैलई-मुस्तफाबाद मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष द्वारा बगैर नंबर प्लेटों के वाहनों पर विशेष सख्ती की गई और वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने के संबंध में भी बताया गया। खबर लिखे जाने तक 25 वाहनों के चालान काटे जा चुके थे व 5500 रूपये की जुर्माना राशि वसूली जा चुकी थी।

काली पट्टी बांधकर किया आरक्षण का विरोध

चित्र
फ़िरोज़ाबाद ब्यूरो। ​ भारतीय सवर्ण संगठन की फिरोजाबाद शाखा ने आज काली पट्टी बांधकर आरक्षण और एससी एसटी कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। 8 अगस्त को भारतीय सवर्ण संगठन ने एक कार्यक्रम करके 8 अगस्त 1990 को वीरगति को प्राप्त हुए 386 प्रतिभाशाली सवर्ण युवाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में सवर्ण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय ने कहा कि सवर्णों को नजरअंदाज करने से ही कांग्रेस की दुर्गति हुई और सपा और बसपा का जैसा चाहते थे वैसा अंत हुआ। भाजपा सवर्णों की पार्टी कही जाती है लेकिन सवर्णों को ठगने का काम कर रही है। सत्तासीन भाजपा द्वारा एक भी योजना सवर्ण हितों की नहीं बन रही है। दलितों और पिछड़ों के लिए सर्वस्व लुटाया जा रहा है। सवर्ण दिग्भ्रमित हैं। उपाध्याय ने कहा कि जो विधायक लखनऊ विधानसभा में आरक्षण थ्रीवनटैन तथा सवर्ण आयोग गठन पर चर्चा नहीं कर सकता उसे चुन कर सवर्ण हितों की लड़ाई लड़ने वालों को दफन करने का काम किया है लेकिन सवर्ण संगठन सभी सवर्णों और मानवता व समानता की लड़ाई लड़ता रहेगा। कार्यक्रम में आंशू उपाध्याय, निशांत गर्ग, अमित पाठक, अश्विनी मिश्रा, सौरभ लहर...

स्वच्छता पखवाड़े के तहत आयोजित हुई संगोष्ठी, युवाओं को दिलवाई शपथ

चित्र
फ़िरोज़ाबाद ब्यूरो। जनपद के मदनपुर बीआरसी कार्यालय सभाकक्ष में नेहरू युवा केंद्र फिरोजाबाद द्वारा आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एबीएसए धर्मेंद्र कटियार ने किया। कार्यक्रम में मदनपुर ब्लॉक के लगभग 75 प्रधान अध्यापक व युवा मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक हरिहर नाथ वर्मा ने कहा के अध्यापक हमेशा से देश के नवनिर्माण में अपना योगदान देते आए हैं आज फिर स्वच्छ भारत-एक भारत के सपने को मूर्त रुप देने के लिए अपना अमूल्य योगदान देंगे। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को सौ घंटे श्रमदान के लिए शपथ दिलवाई। उन्होंने दिनांक 1 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़े के कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा करते हुए जानकारी प्रदान की तथा उपस्थित सभी युवाओं को स्वच्छ भारत-हरा भरा भारत बनाने में अपना योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एबीएसए धर्मेंद्र कटियार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के सपनों को साकार ...

उन्नत गांव युवा कमेटी ने किया वृक्षारोपण

चित्र
फ़िरोज़ाबाद ब्यूरो। प्राथमिक विद्यालय लालई में उन्नत गांव युवा कमेटी के द्वारा सफाई और पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया। गौरतलब है उन्नत गांव युवा कमेटी द्वारा जिलाधिकारी महोदय के सम्मान में एक कार्यक्रम 15 अगस्त को आयोजित किया जाना निश्चित किया गया है और इसी कार्यक्रम की तैयारियों के क्रम में उन्नत गांव युवा कमेटी ने गांव के प्राथमिक विद्यालय में स्वयं और विद्यालय के अध्यापकों के सहयोग से पौधारोपण सफाई का कार्यक्रम चलाया। कार्यक्रम में नीतीश राजपूत, पवनेश राजपूत, महावीर सिंह, चूड़ामणि, सुनील, साहिब सिंह, अवनीश, विवेक, अजीत और आकाश का विशेष सहयोग रहा।

दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर लगा रक्त परीक्षण शिविर

चित्र
भाजपा महानगर फ़िरोज़ाबाद ने दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर कौशल्या नगर में एक निःशुल्क रक्त परीक्षण कैम्प लगाया। कैम्प में रक्त की 9 प्रकार की जाँच निःशुल्क की गयी  जिसमे की सैकड़ो की संख्या में लोगो का निःशुल्क रक्त परीक्षण किया गया। कैम्प का उद्घाटन महानगर अध्यक्ष कन्हैंयालाल गुप्ता ने किया। राकेश सिंह, रामनरेश कटारा, प्रदीप यादव, सुरेन्द्र राठौर, अंकित तिवारी, सुनील मिश्रा, केशव देव शंखवार, महेश, पूरन, कैलाश ओझा, सुधाकर मिश्रा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नेहरू युवा केन्द्र के सौजन्य से लगी युवा संसद

चित्र
फ़िरोज़ाबाद ब्यूरो। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से जनपद में नेहरु युवा केंद्र के अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़े के तहत तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में नेहरु युवा मंडल चमरौली, शिकोहाबाद ने ग्राम मक्खनपुर में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में युवक-युवतियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसडीसी योगेंद्र यादव ने की। युवा मंडल अध्यक्ष जय कुमार ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर स्वच्छता के प्रति जागरुक होकर सबसे पहले अपने घर और गांव से शुरुआत करनी होगी अगर हम अपने घर और अपने गांव को स्वच्छ करने की शपथ ले लें तो हमारा देश स्वच्छ हो जाएगा। अपने आसपास स्वच्छता रखने से हमें बीमारी नहीं होगी। उन्होंने उपस्थित सभी युवक युवतियों को स्वछता अभियान में सहयोग करने की शपथ दिलवाई। कार्यक्रम में अभिषेक, नितिन, प्रबल प्रताप सिंह, सत्येंद्र गुप्ता व पुष्पेंद्र का सहयोग सराहनीय रहा।