संदेश

क्रीड़ा भारती फिरोजाबाद महानगर ने प्रेसवार्ता कर दी कार्यक्रम की जानकारी

चित्र
फ़िरोज़ाबाद। क्रीड़ा भारती फिरोजाबाद महानगर द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन शिवम रेस्टोरेंट पर किया गया।  प्रेस वार्ता में शोभा यात्रा की जानकारी देते हुए प्रांत पदाधिकारी अभिषेक क्रांति ने बताया कि क्रीड़ा भारती द्वारा हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव व संगठन के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नगर में दो दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।      विस्तार से जानकारी देते हुए मंत्री अनिल परिहार ने बताया कि 12 अप्रैल , शनिवार को नगर में खेल शोभायात्रा निकाली जाएगी। ब्रज में खेल शोभायात्रा पहली बार निकाली जा रही है, शोभायात्रा में विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों द्वारा कबड्डी,खो-खो, बैडमिंटन, फेंसिंग, ताइक्वांडो, योग, मोई- थाई , फुटबॉल, बाली बाल खेलों का प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं पारंपरिक खेल कंचा, गिल्ली डंडा, लंगडी, आंख मिचोली खेलों का शोभायात्रा में प्रदर्शन भी किया जाएगा।  महानगर उपाध्यक्ष राजेश दुबे, आदर्श ने बताया कि इस शोभायात्रा में क्रीड़ा भारती एक अनूठी पहल कर रही है, खेल संस्कृति को बढावा देने के लिए एवं आधुनिक युग में प्राचीनतम, परम्परागत खेल जो बिलुप्त होते जा...

भंडारे में उमड़ी भक्तों की भीड़

चित्र
गोपाल आश्रम में चल रहे वेद लक्षणा गौ महिमा  महोत्सव‌ में कार्यक्रम के सांतवे दिन गौ महिमा का वर्णन करते हुए कथा व्यास श्री रसराज दास जी महाराज ने‌ सभी भक्तजनों से कम से कम एक गाय को पालने की बात कहीं। उन्होंने गौमूत्र, गोबर से बने एक उत्पाद को भी दैनिक जीवन में शामिल करने की बात कही। कथा में पुरी से आये हुए सन्त भगवान ने भी उपस्थित सभी भक्तगणों को अपना आशीर्वाद दिया। पंडाल में प्रसाद पाने वाली भक्तजनों की भीड़ काफी देर तक मौजूद रही। कलश यात्रा में कलश उठाने वाली महिलाओं के मंगलगान से भी पंडाल गुंजायमाय रहा। आज के कार्यक्रम में मुख्य यजमान कामता प्रसाद गुप्ता, श्रीमती उषा गुप्ता, यज्ञपति मनोज अग्रवाल व श्रीमती मंजू अग्रवाल के साथ नगर विधायक मनीष असीजा, गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय, राजेश दुबे, आदित्य वशिष्ठ, राखी गुप्ता,अर्चना दुबे, पूनम पार्षद, मधुरिमा वशिष्ठ इत्यादि भक्तजन उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय युवा वाहिनी गौ प्रकोष्ठ का हल्ला बोल, किया प्रदर्शन

चित्र
फिरोजाबाद बिग ब्रेकिंग इंटेलिजेंस विभाग एवं थाना रसूलपुर पुलिस की मुस्तैदी के चलते पुतला नहीं फूंक पाए राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित हृदेश शर्मा कड़ी धूप में हिंदू मुस्लिम भाइयों ने लगाए रामजीलाल सुमन मुर्दाबाद एवं राणा सांगा अमर रहे के नारे। सपा सांसद रामजीलाल सुमन के विवादित बयान के बाद हिंदूवादी नेताओं में उबाल। पुतला दहन को जैसे ही लाया गया तत्काल पुलिस ने पुतले को लिया कब्जे में।

गोपाल आश्रम में बही ज्ञान गंगा

चित्र
गोपाल आश्रम में चल रहे वेद लक्षणा गौ महिमा  महोत्सव‌ में कार्यक्रम के चौथे दिन गौ महिमा का वर्णन करते हुए कथा व्यास श्री रसराज दास जी महाराज ने‌ कहा कि गाय सनातन‌‌ धर्म का मूल है यदि गाय सुरक्षित, संरक्षित रहेगी तभी हमारा देश भी संरक्षित, सुरक्षित रहेगा। इसी क्रम में पूज्य आचार्य श्री ने सुरभि गाय के जन्म का भी वर्णन सुनाया, उन्हीने कहा कि सभी को गौ माता की सेवा और आदर करना चाहिए। हमें अपने परिवार में बच्चों को ऐसे संस्कार देने चाहिए कि सभी गौ सेवा और संरक्षण के लिए समर्पित रहें। गौ माता की सेवा से प्राणी मात्र की सात पीढ़ियों का उद्धार हो जाता है। हम सभी सनातनी बंधुओं को गाय की सेवा और संरक्षण से जुड़ना चाहिए। प्रत्येक हिंदू परिवार में गौ ग्रास के साथ गौशालाओं के नाम का दान भी निकालना चाहिए।‌ जो‌ लोग गाय को छोड़ देते हैं उन्हें जीवन में श्राप का भागी बनना पड़ता है। महाराज जी ने श्री‌मद् भागवत कथा से कृष्ण जन्म की कथा का मनोहारी वर्णन करते हुए‌ कि कहा पृथ्वी पर भक्तों के संकट दूर करने के लिए भगवान किसी न किसी रूप में हमेशा जन्म लेते रहें। भगवान क...

श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन हुई रस वर्षा

चित्र
गौ माता के धार्मिक महत्व को बताने के लिए मकसद से सुहाग नगरी, चंद्रनगर (फिरोजाबाद) के गोपाल आश्रम में चल रही वेद लक्षणा गौ महिमा महोत्सव एवं श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास परम गौसेवी संत पूज्य श्री रसराज दास जी महाराज ने गौ माता को महत्व बताते हुए कहा कि आजकल हमारे समाज के लोग अंधविश्वास की तरफ बढ़ते जा रहे हैं। लाल पीला धागे के चक्कर में, भभूत और चादर चढ़ाने के चक्कर में बढ़ते जा रहे हैं। उन सभी के लिए यह जानना अत्यंत आवश्यक है कि हमारी गौ माता के सिर्फ नाम लेने से सभी दुखों का निवारण हो जाता है। जिस व्यक्ति को स्वस्थ एवं सुखी परिवार, कुबेर के समान धनवान और सर्व सुख की प्राप्ति चाहिए तो हमारी गौ माता का सिर्फ एक नाम यंत्र *श्री सुरभ्यै नमः, ॐ सुरभ्यै नमः* का जाप करने से सभी प्रकार के धर्म सम्मत सुख की प्राप्ति हो जाती है। श्रीमद् भागवत का वर्णन करते हुए पूज्य महाराज जी ने यह बताया कि भजन किस प्रकार करना चाहिए? भजन की पद्धति क्या है? पहली पद्धति है आसान को जीतना, यानी एक आसन से 4 घंटे भजन करना। दूसरा साधन है अपनी सांसों को जीतना। कथा व्यास ने वताया सभी ‌ समस्याओं का समाधान‌ श्...