संदेश

अप्रैल 3, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

क्रीड़ा भारती फिरोजाबाद महानगर ने प्रेसवार्ता कर दी कार्यक्रम की जानकारी

चित्र
फ़िरोज़ाबाद। क्रीड़ा भारती फिरोजाबाद महानगर द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन शिवम रेस्टोरेंट पर किया गया।  प्रेस वार्ता में शोभा यात्रा की जानकारी देते हुए प्रांत पदाधिकारी अभिषेक क्रांति ने बताया कि क्रीड़ा भारती द्वारा हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव व संगठन के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नगर में दो दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।      विस्तार से जानकारी देते हुए मंत्री अनिल परिहार ने बताया कि 12 अप्रैल , शनिवार को नगर में खेल शोभायात्रा निकाली जाएगी। ब्रज में खेल शोभायात्रा पहली बार निकाली जा रही है, शोभायात्रा में विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों द्वारा कबड्डी,खो-खो, बैडमिंटन, फेंसिंग, ताइक्वांडो, योग, मोई- थाई , फुटबॉल, बाली बाल खेलों का प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं पारंपरिक खेल कंचा, गिल्ली डंडा, लंगडी, आंख मिचोली खेलों का शोभायात्रा में प्रदर्शन भी किया जाएगा।  महानगर उपाध्यक्ष राजेश दुबे, आदर्श ने बताया कि इस शोभायात्रा में क्रीड़ा भारती एक अनूठी पहल कर रही है, खेल संस्कृति को बढावा देने के लिए एवं आधुनिक युग में प्राचीनतम, परम्परागत खेल जो बिलुप्त होते जा...