संदेश

मार्च 11, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ब्राह्मण चेतना मंच ने किया नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का भव्य सम्मान

चित्र
आज कस्बा खैरगढ़ विभिन्न स्थानों पर ब्राह्मण महासभा (पंजी.) के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय का ब्राह्मण चेतना मंच के पदाधिकारी और सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत सम्मान किया गया। कौशल किशोर उपाध्याय कस्बे में हो रही श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास आचार्य सुशील जी महाराज का सम्मान करने के लिए उपस्थित हुए थे। कौशल किशोर उपाध्याय  ने कहा की वह जिले के सभी गांवों में जनसंपर्क कर ब्राह्मणों को एक करने का कार्य करेंगे। युवाओं को आगे बढ़ाने का उनका यह प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने ब्राह्मण चेतना मंच के पदाधिकारीयों के साथ आगे के कार्यक्रमों की चर्चा भी की। इस मौके पर आदित्य वशिष्ठ, सुनील उपाध्याय, संदीप शर्मा सुदीप शर्मा, अंकुर भारद्वाज, राहुल तिवारी, चेतन शर्मा, हीरालाल शर्मा, व अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।