संदेश

मई 26, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

युवक ने रचाया अपहरण का झूठा नाटक, पुलिस ने चार घंटों में ही किया मामले का पटाक्षेप

चित्र
जनपद के थाना खैरगढ़ के गांव नगला भवानी में बड़ा ही दिलचस्प मामला सामने आया है। बीते रविवार गांव के ही हरिओम राजपूत पुत्र दशरथ ने गांव के ही प्रेमपाल सिंह राजपूत पुत्र महाराज सिंह को झूठे मुकदमे में फंसाने की साज़िश रचने के लिए अपने ही अपहरण का नाटक रच डाला।  आरोपी युवक प्रेमपाल की पुत्री के साथ जबरन छेड़खानी करता था तथा शिकायत करने पर जान से मारने धमकी और लड़की की शादी अपने साथ करने के लिए धमकाता था। युवती के पिता द्वारा ऐसा करने से मना करने से खफा होकर अपनी धमकी को असल रूप देने के लिए ही उसने अपने ही अपहरण का झूठा नाटक रचाया। आरोपी युवक के परिजन जब उसके अपहरण की सूचना लेकर थाना खैरगढ़ पहुंचे तो थाना प्रभारी मैं फोर्स तड़के 5:00 बजे ही आरोपी युवक की तलाश में निकल पड़े। आरोपी युवक के परिजनों का कहना था के युवक को उसके खेत से चारपाई समेत ही उठा लिया गया है। आरोपी युवक की चारपाई कपड़े और चप्पलें उसके सोने के स्थान से केवल 300 मीटर दूर पाई गई, थाना पुलिस द्वारा चलाए गए सघन अभियान में आरोपी युवक अपने गांव से एक किलोमीटर की दूरी पर जंगल में पाया गया। थाना खैरगढ़ पुलिस ने केवल चार घंटों म...

वर्षों से जलमग्न सड़क, नहीं हो रहीं कोई सुनवाई

चित्र
फ़िरोज़ाबाद ब्यूरो, एक तरफ जहां सरकारें गांवों तक विकास की लहर पहुंचाने के लिए सड़कों का जाल बिछाने पर जोर दे रही हैं और बार-बार अपनी प्रतिबद्धता गांव को शहर से जोड़ने के लिए दिखा रही हैं, वही ऐसी तस्वीरें सरकार के इन दावों की पोल खोलती नजर आती हैं। तस्वीर में दिख रहा जलभराव कोई आज से नहीं है बल्कि पिछले कई वर्षों से इस सड़क पर जलभराव का यही स्तर बना हुआ है। ना तो प्रशासन और ना ही जनप्रतिनिधि इस सड़क की हालत सुधारने के प्रति गंभीर नजर आते हैं। यह तस्वीर है जनपद फिरोजाबाद के विकासखंड हाथवंत की। हाथवंत से मुस्तफाबाद जाने वाले मार्ग की शुरुआत में ही सड़क का यह हिस्सा  पिछले कई वर्षों से जलमग्न रहा है। स्थानीय निवासियों की माने तो प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से लगातार समस्या के निराकरण की मांग की जाती रही है लेकिन स्थिति जस की तस बनी रही। अब देखना होगा क्या चुनावी समय में ही जनप्रतिनिधियों को इस सड़क की याद आएगी या प्रशासन स्वतः संज्ञान लेते हुए इस सड़क के बनवाने का जिम्मा उठाएगा। रिपोर्ट- आदित्य वशिष्ठ स्वतंत्र प्रभात