कार बाइक भिंड़त में दो की मौत, दो की हालत गंभीर
फिरोजाबाद ब्यूरो, फिरोजाबाद, जनपद के थाना जसराना में बीती रात बाइक और कार की भीषण भिड़ंत हो गयी। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी । दो लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया । कस्बा जसराना के अवंतीबाई नगर के निवासी शिवा पुत्र मुकेश अपने बहनोई अतुल पुत्र पंचराम व अपने पड़ोसी सोनू पुत्र प्रेमपाल, विक्की पुत्र डब्लू को लेकर ताड़ी पीने के लिए गया था। बुधवार शाम को गांव झपारा के निकट एक कार के साथ भिड़ंत हो गयी। भिड़ंत में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए । घटना के बाद कार सवार फरार हो गए।। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टर्स ने सोनू और शिवा को मृत घोषित कर दिया व अतुल और विक्की को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कोतवाल अनूप कुमार भारतीय ने कहा कि हादसे में 2 युवकों की मौत हुई है। कार में कोई नहीं मिला है।