खुद उठाया सफाई का बीड़ा, ग्रामीणों को किया जागरूक
फिरोजाबाद ब्यूरो। जनपद के विभिन्न गांवों में जहां खुले में शौच से मुक्त कराने के लिए प्रशासनिक मशीनरी अपना पूरा जोर लगा रही है, वहीं एक गांव ऐसा भी है जहां के निवासियों ने खुद अपने गांव को ओडीएफ घोषित कराने के लिए बीड़ा उठा रखा है। जनपद के विकास खंड हाथवंत का गांव लालई उन्नत गांव युवा कमेटी के माध्यम से लगातार ग्रामीणों में स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूकता व गांव की सभी गलियों, मंदिरों, सार्वजनिक स्थानों की स्वयं सफाई कर रहा है। लालई गांव के युवाओं ने अपने गांव को खुले में शौच से मुक्त कराने के लिए किसी भी प्रशासनिक मदद का इंतजार करने की बजाए स्वयं आगे आना उचित समझा और अपने संगठन के माध्यम से ग्रामीणों को शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित किया। कमेटी पहले भी गांव की समस्याओं को लेकर उच्चाधिकारियों से मुलाकात करती रही है। कमेटी के अध्यक्ष नितेश राजपूत से बात करने पर उन्होंने बताया कि कमेटी का उद्देश्य गांव को ओडीएफ घोषित करवाना व विकास की राह पर लगातार आगे बढ़ाना है। इसके लिए उनकी कमेटी सदैव प्रयत्न शील रहेगी। कमेटी के इस कार्य में गांव के वरिष्ठ नागरिकों का भी भरपूर...