संदेश

सितंबर, 2017 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

खुद उठाया सफाई का बीड़ा, ग्रामीणों को किया जागरूक

चित्र
फिरोजाबाद ब्यूरो। जनपद के विभिन्न गांवों में जहां खुले में शौच से मुक्त कराने के लिए प्रशासनिक मशीनरी अपना पूरा जोर लगा रही है, वहीं एक गांव ऐसा भी है जहां के निवासियों ने खुद अपने गांव को ओडीएफ घोषित कराने के लिए बीड़ा उठा रखा है। जनपद के विकास खंड हाथवंत का गांव लालई उन्नत गांव युवा कमेटी के माध्यम से लगातार ग्रामीणों में स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूकता व गांव की सभी गलियों, मंदिरों,  सार्वजनिक स्थानों की स्वयं सफाई कर रहा है। लालई गांव के युवाओं ने अपने गांव को खुले में शौच से मुक्त कराने के लिए किसी भी प्रशासनिक मदद का इंतजार करने की बजाए स्वयं आगे आना उचित समझा और अपने संगठन के माध्यम से ग्रामीणों को शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित किया। कमेटी पहले भी गांव की समस्याओं को लेकर उच्चाधिकारियों से मुलाकात करती रही है। कमेटी के अध्यक्ष नितेश राजपूत से बात करने पर उन्होंने बताया कि कमेटी का उद्देश्य गांव को ओडीएफ घोषित करवाना  व विकास की राह पर लगातार आगे बढ़ाना है। इसके लिए उनकी कमेटी सदैव प्रयत्न शील रहेगी। कमेटी के इस कार्य में गांव के वरिष्ठ नागरिकों का भी भरपूर...

सर्विस रोड की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी

चित्र
फिरोजाबाद ब्यूरो। जनपद में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 2 बाईपास पर सर्विस रोड व कट बनाने की मांग को लेकर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने आज दूसरे दिन भी अपना प्रदर्शन जारी रखा। राजा के ताल से इंदुमई मक्खनपुर तक निर्माणाधीन बाईपास मार्ग पर कई जगह सर्विस रोड व क्षेत्रीय लोगों के उपयोग हेतु कट नहीं बनाए जा रहे हैं जिसको लेकर सांती, गढ़िया, शेखूपुर गांव के किसान आज दूसरे दिन भी प्रदर्शन करते रहे। कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि ने किसानों से मुलाकात की और उनकी मांग उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन भी दिया। किसानों का कहना है कि जब तक हमारी मांगों पर कार्यवाही नहीं होती है तब तक हम निर्माण कार्य नहीं होने देंगे।

सर्विस रोड व कट बनाने की मांग को लेकर ग्रामीण आंदोलन करने को विवश

https://youtu.be/BTC6u4X8I28 फिरोजाबाद ब्यूरो। जनपद में बन रहे राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 2 के बाईपास से क्षेत्रीय नागरिकों को होने वाली समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी क्रम में नव निर्माणाधीन बाईपास मार्ग पर गांव सांती के निकट सर्विस रोड पर कट देने की मांग को लेकर क्षेत्रीय नागरिक व किसान आंदोलन करने के लिए बाध्य हो गए हैं। क्षेत्रीय नागरिक सचिन लोधी व ओमबीर सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उनके द्वारा इस संबंध में परियोजना के अधिकारियों से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन अधिकारियों की तरफ से कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। गौरतलब है कि गांव सांती का अपना ऐतिहासिक व पौराणिक महत्व है। महाराज शान्तनु की भूमि व सांतेश्वर महाराज के प्राचीन मंदिर के लिए प्रसिद्ध सांती गांव के निकट से बाईपास मार्ग निकल रहा है, जब क्षेत्रीय लोगों को पता चला कि उक्त बाईपास पर चढ़ने के लिए सांती गांव के निकट कोई कट व सर्विस रोड नहीं बनाया जा रहा है तो उन्होंने क्षेत्रीय विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी, जिले से मंत्री पद प्राप्त एस पी सिंह बघेल व जिलाधिकारी महोदया को अपनी समस्...

प्रधान की मनमानी से ग्रामीण परेशान, नहीं बन पा रहे शौचालय

चित्र
फिरोजाबाद ब्यूरो। जनपद को खुले में शौच से मुक्त कराने के लिए एक तरफ जहां अधिकारियों की पूरी फौज लगी हुई है, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इस अभियान की सफलता में रोड़ा अटकाने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला विकासखंड हाथवंत के ग्राम पंचायत लालई का है जहां प्रधान की तानाशाही से शौचालय निर्माण का कार्य रुक गया है।  गौरतलब है कि ग्राम पंचायत लालई में युवाओं ने मिशन उन्नत ग्राम युवा कमेटी के नाम से एक कमेटी का गठन किया था, जिसका कार्य ग्रामीणों में शौचालय व स्वच्छता के लिए जागरुकता फैलाना था।  अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने के बाद उक्त कमेटी ने पात्र ग्रामीणों को शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित किया लेकिन प्रधान ने असहयोग दिखाते हुए शौचालय निर्माण कर रहे ग्रामीणों को पैसे न देने की बात कही जिससे कि शौचालय निर्माण का कार्य खटाई में पड़ता नजर आ रहा है। आज कमेटी ने सरकारी विद्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया जिसमें ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान को भी आमंत्रित किया था। बैठक का उद्देश्य तय समय सीमा के अंदर गांव को खुले में शौच से मुक्त कराने पर चर्चा करना था लेकिन कमेटी व ग्राम पंच...

भव्य रामबारात के साथ मेला रामलीला शुरू, विधायक ने आरती कर किया शुभारम्भ

चित्र
फिरोजाबाद ब्यूरो। जनपद में विभिन्न स्थानों पर इस समय रामलीला का मंचन किया जा रहा है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की लीलाओं को देखने के लिए भारी संख्या में स्त्री-पुरुष रामलीला मैदान की तरफ पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 21 सितंबर 2017 को जनपद के कस्बा खैरगढ़ में भगवान श्रीराम की भव्य राम बारात निकाली गई। राम बारात में भगवान श्री राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, माता सीता व अन्य स्वरूपों की आकर्षक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा जसराना से विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी ने किया। उन्होंने रामलीला मैदान में भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के स्वरूपों की आरती उतारकर इस मेले को विधिवत रूप से प्रारंभ किया। क्षेत्रीय लोगों ने इस कार्यक्रम को करा रही कमेटी को भव्य राम बारात के आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। गौरतलब है कि कस्बा खैरगढ़ की रामलीला काफी लंबे समय से आयोजित होती आ रही है। पिछले कुछ वर्षों से इस रामलीला की भव्यता व आकर्षकता में नई कमेटी ने अपने प्रयासों से नए आयामों को जोड़ दिया है। क्षेत्रीय जनता कमेटी के इन प्रयासों से बहुत प्रफुल्लित है। ...

किसान मेले में उमड़ी किसानों की भीड़

चित्र
फिरोजाबाद ब्यूरो| आज जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत राजकीय पौधशाला, सिविल लाइन में एक किसान सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि, पशुपालन, पंचा...