संदेश

जून, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नेशनल एन्टी करप्सन ह्यूमन राइट कमेटी ऑफ़ इंडिया द्वारा बीटू यादव को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया

चित्र
फ़िरोज़ाबाद खबर-नेशनल एन्टी करप्सन ह्यूमन राइट कमेटी ऑफ़ इंडिया द्वारा बीटू यादव को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है जिन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन यादव की सहमति से ये नियुक्ति दी गई है। वीटू यादव का कहना है कि संगठन द्वारा हमे जो जिम्मेदारी दी गई है उसे हम सुगमता पूर्वक ग्रहण करते हैं और साथ ही जो अन्य कार्य के लिए जिम्मेदारी दी जाएगी वो भी पूर्ण की जायेगी।

कस्बें में जलभराव दे रहा बीमारियों को न्यौता

चित्र
फ़िरोज़ाबाद खबर फ़िरोज़ाबाद ब्यूरो, कोरोना महामारी के चलते जहां आम आदमी घरों में कैद रहने को मजबूर है वहीं कई आवश्यक सरकारी विभागों को लगातार काम करना पड़ रहा है। कुछ विभाग अपनी जिम्मेदारी को बेहतरीन तरीके से निभा रहे हैं वहीं कुछ विभाग लगातार लापरवाही की हदें पार करते जा रहे हैं। सरकारें जहां प्रतिवर्ष करोड़ों रुपए साफ सफाई और संक्रामक बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए खर्च करने के आंकड़े पेश करती हैं वही दूसरी ओर ऐसी तस्वीरें सरकार के इन दावे की पोल खोलती नजर आती हैं।  मामला जनपद फिरोजाबाद के कस्बा खैरगढ़ का है। कस्बा खैरगढ़ में मुख्य मार्ग पर पानी की निकासी ना होने के कारण जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है जिससे गर्मियों में डेंगू, मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर है। स्थानीय निवासियों की माने तो काफी वर्ष पहले यहां सड़क के दोनों तरफ पक्के नाले का निर्माण किया गया था लेकिन समय के साथ कुछ लोगों ने अपने मकान के सामने उस नाली को पाट कर समतल बना दिया। लोगों ने कई बार इस समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों और ग्राम प्रधान से गुहार लगाई लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। अगर समय रहते अधि...

कार बाइक भिंड़त में दो की मौत, दो की हालत गंभीर

फिरोजाबाद ब्यूरो,   फिरोजाबाद, जनपद के थाना जसराना में बीती रात बाइक और कार की भीषण भिड़ंत हो गयी। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी । दो लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया । कस्बा जसराना के अवंतीबाई नगर के निवासी शिवा पुत्र मुकेश अपने बहनोई अतुल पुत्र पंचराम व अपने पड़ोसी सोनू पुत्र प्रेमपाल, विक्की पुत्र डब्लू को लेकर ताड़ी पीने के लिए गया था। बुधवार शाम को गांव झपारा के निकट एक कार के साथ भिड़ंत हो गयी। भिड़ंत में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए ।  घटना के बाद कार सवार फरार हो गए।। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टर्स ने सोनू और शिवा को मृत घोषित कर दिया व अतुल और विक्की को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।  कोतवाल अनूप कुमार भारतीय ने कहा कि हादसे में 2 युवकों की मौत हुई है। कार में कोई नहीं मिला है।