स्वच्छता पखवाड़े के तहत आयोजित हुई संगोष्ठी, युवाओं को दिलवाई शपथ
फ़िरोज़ाबाद ब्यूरो। जनपद के मदनपुर बीआरसी कार्यालय सभाकक्ष में नेहरू युवा केंद्र फिरोजाबाद द्वारा आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एबीएसए धर्मेंद्र कटियार ने किया। कार्यक्रम में मदनपुर ब्लॉक के लगभग 75 प्रधान अध्यापक व युवा मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक हरिहर नाथ वर्मा ने कहा के अध्यापक हमेशा से देश के नवनिर्माण में अपना योगदान देते आए हैं आज फिर स्वच्छ भारत-एक भारत के सपने को मूर्त रुप देने के लिए अपना अमूल्य योगदान देंगे। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को सौ घंटे श्रमदान के लिए शपथ दिलवाई। उन्होंने दिनांक 1 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़े के कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा करते हुए जानकारी प्रदान की तथा उपस्थित सभी युवाओं को स्वच्छ भारत-हरा भरा भारत बनाने में अपना योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एबीएसए धर्मेंद्र कटियार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के सपनों को साकार ...