संदेश

मार्च 29, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भंडारे में उमड़ी भक्तों की भीड़

चित्र
गोपाल आश्रम में चल रहे वेद लक्षणा गौ महिमा  महोत्सव‌ में कार्यक्रम के सांतवे दिन गौ महिमा का वर्णन करते हुए कथा व्यास श्री रसराज दास जी महाराज ने‌ सभी भक्तजनों से कम से कम एक गाय को पालने की बात कहीं। उन्होंने गौमूत्र, गोबर से बने एक उत्पाद को भी दैनिक जीवन में शामिल करने की बात कही। कथा में पुरी से आये हुए सन्त भगवान ने भी उपस्थित सभी भक्तगणों को अपना आशीर्वाद दिया। पंडाल में प्रसाद पाने वाली भक्तजनों की भीड़ काफी देर तक मौजूद रही। कलश यात्रा में कलश उठाने वाली महिलाओं के मंगलगान से भी पंडाल गुंजायमाय रहा। आज के कार्यक्रम में मुख्य यजमान कामता प्रसाद गुप्ता, श्रीमती उषा गुप्ता, यज्ञपति मनोज अग्रवाल व श्रीमती मंजू अग्रवाल के साथ नगर विधायक मनीष असीजा, गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय, राजेश दुबे, आदित्य वशिष्ठ, राखी गुप्ता,अर्चना दुबे, पूनम पार्षद, मधुरिमा वशिष्ठ इत्यादि भक्तजन उपस्थित रहे।