संदेश

अगस्त 13, 2017 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

16 अगस्त को होगा विशाल दंगल

फिरोजाबाद ब्यूरो। उन्नत गांव युवा कमेटी लालई के द्वारा बताया गया है कि 16 अगस्त को ग्राम लाल ही में विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा जिसका शुभारंभ जसराना विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी के कर कमलों द्वारा होगा। कमेटी ने सभी क्षेत्रीय जनता से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर दंगल के इस आयोजन को सफल बनाने में उनका सहयोग करें।

युवाओं के लिए मिसाल बने नीतेश

फिरोजाबाद ब्यूरो। एक तरफ जहां प्रदेश की सरकार सभी गांव तक समान रूप से विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध नजर आती है, वहीं दूरदराज के इलाकों के पिछड़े गांव की हालत आज भी आजादी के समय जैसी ही है। इसका एक जीता जागता उदाहरण जनपद फिरोजाबाद के विकासखंड हाथवंत का गांव लालई है। पिछले कुछ दिनों से काफी सुर्खियों में रहने वाला यह गांव अभी भी चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव के नितेश राजपूत जो अन्य युवाओं की तरह बाहर रहकर अपनी जीविका चला रहे थे जब गांव वापस आए तो गांव की स्थिति से उनका मन विचलित हो गया। उन्होंने गांव में विकास कार्य कराने को लेकर अपने साथियों से बात की और उन्नत गांव युवा कमेटी का गठन किया। नितेश राजपूत ने अपने मनोबल से और अपनी सकारात्मक विचारधारा से गांव में बदलाव की एक नई बयार चला दी है। नितेश ने पुरानी सभी मान्यताओं को ध्वस्त करते हुए सीधे जिलाधिकारी महोदय के सामने अपनी बात रखी और गांव में सड़क बनवाने का प्रस्ताव पास करवा लिया। अपनी शिकायतों को सीधे उच्चाधिकारियों के सामने रख नीतीश ने उन युवाओं के सामने एक नजीर पेश की है जो किसी भी चीज को “ऐसा चलता है” मान कर टालते चले आते हैं...

15 अगस्त को होगा जिलाधिकारी नेहा शर्मा का सम्मान

फिरोजाबाद ब्यूरो। जनपद के विकास खंड हाथवंत के गांव लालई में विकास कार्यों के लिए गठित उन्नत गांव युवा कमेटी द्वारा 15 अगस्त के मौके पर जिलाधिकारी महोदय के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। गौरतलब है कि पिछले दिनों ग्राम लालई के युवाओं ने संगठित होकर गांव के विकास के लिए जिलाधिकारी महोदया के पास गुहार लगाई थी और जिलाधिकारी महोदया ने उक्त शिकायतों को तुरंत संज्ञान में लेकर गांव का भ्रमण किया व दोषी कर्मचारी और अधिकारियों पर कार्यवाही की। जिलाधिकारी कि यह कार्य शैली युवाओं को बहुत पसंद आई और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के सम्मान में एक कार्यक्रम करने का फैसला किया। 15 अगस्त को जिलाधिकारी महोदया के सम्मान मेंं ये कार्यक्रम विद्यालय प्रांगण में होगा।

अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी नहीं हुआ काम, खुद करनी पड़ी सफाई

चित्र
फिरोजाबाद ब्यूरो। जनपद के विकासखंड हाथवंत के गांव लालई में पिछले दिनों युवाओं की टीम ने गांव में विकास ना होने के संबंध में जिलाधिकारी व अन्य उच्चाधिकारियों से मुलाकात कर अपनी समस्या से अवगत कराया था। उसी क्रम में वीडिओ हाथवंत ने युवकों से वादा किया था कि 15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम से पहले गांव में सफाई कर्मचारियों को भेज सफाई कार्य करवा दिया जाएगा लेकिन कार्यक्रम के सर पर आ जाने के बावजूद भी ब्लॉक से किसी सफाई कर्मचारी को न भेजे जाने पर युवाओं ने स्वयं अपने हाथों में झाड़ू और फावड़े उठा लिए। कार्यक्रम स्थल पर सफाई व मलवा उठाकर फेंकने तक सभी कार्य युवाओं ने स्वयं अपने हाथों से ही किए इस बीच ग्रामीणों में प्रशासन की लापरवाही चर्चा का विषय बनी रही। वीडियो के लिए यहाँ क्लिक करें|