गल्ला मंडी में गंदगी व जलभराव का साम्राज्य, क्षेत्रीय लोग परेशान
फिरोजाबाद ब्यूरो| शहर के कोटला रोड पर बनी नवीन गल्ला फल एवं सब्जी मंडी जलभराव और गंदगी से अटी पड़ी है। वहां के क्षेत्रीय निवासियों और दुकानदारों को भीषण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नवीन गल्ला फल एवं सब्जी मंडी फिरोजाबाद में अव्यवस्थाओं का आलम चारों और व्याप्त है ना ही साफ-सफाई की कोई व्यवस्था है और नहीं पानी की निकासी की मंडी का मैदान एक तालाब बनकर रह गया है पिछले काफी समय से साफ-सफाई की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। क्षेत्रीय दुकानदारों और निवासियों को इस गंदगी से हो रही परेशानी के बारे में जब पता करने का प्रयास किया गया तब कोई भी दुकानदार इस बारे में जानकारी नहीं दे सका। आखिर मंडी में साफ सफाई की जिम्मेदारी है किसकी?