उन्नत गांव युवा कमेटी ने किया वृक्षारोपण
फ़िरोज़ाबाद ब्यूरो।
प्राथमिक विद्यालय लालई में उन्नत गांव युवा कमेटी के द्वारा सफाई और पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया। गौरतलब है उन्नत गांव युवा कमेटी द्वारा जिलाधिकारी महोदय के सम्मान में एक कार्यक्रम 15 अगस्त को आयोजित किया जाना निश्चित किया गया है और इसी कार्यक्रम की तैयारियों के क्रम में उन्नत गांव युवा कमेटी ने गांव के प्राथमिक विद्यालय में स्वयं और विद्यालय के अध्यापकों के सहयोग से पौधारोपण सफाई का कार्यक्रम चलाया।
कार्यक्रम में नीतीश राजपूत, पवनेश राजपूत, महावीर सिंह, चूड़ामणि, सुनील, साहिब सिंह, अवनीश, विवेक, अजीत और आकाश का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में नीतीश राजपूत, पवनेश राजपूत, महावीर सिंह, चूड़ामणि, सुनील, साहिब सिंह, अवनीश, विवेक, अजीत और आकाश का विशेष सहयोग रहा।
टिप्पणियाँ