एक और संविदा स्वास्थ्य कर्मी भी पाया गया पॉजिटिव
फ़िरोज़ाबाद ब्यूरो
जनपद के कस्बा खैरगढ़ में एक और कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से भय का माहौल है। बिगत दिनों जनपद के सीएमओ कार्यालय में कार्यरत कम्प्यूटर ऑपरेटर की मृत्यु हो गयी थी, जांच में उसे कोरोना से संक्रमित पाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने अपने अन्य कर्मचारियों के साथ साथ उक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर के परिवार की भी जांच करवाई जिसमें उक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर का चचेरा भाई भी संक्रमित पाया गया। गौरतलब है कि अभी जांच में संक्रमित पाया गया मरीज भी सीएमओ कार्यालय में ही कार्यरत है।
मृतक संविदा कर्मी के परिवार और अन्य साथी कर्मचारियों की जांच रिपोर्ट आने पर आगे की स्तिथि साफ होगी।
स्वास्थ्य विभाग अपनी टीम के साथ अभी संक्रमित पाए गए मरीज के घर और मोहल्ले को सुरक्षित करने की कवायद में लगा हुआ है।
स्वास्थ्य विभाग ने लापरवाही दिखाते हुए केवल मरीज का मोहल्ला ही सील करने का निर्णय लिया है जबकि शासनादेश के अनुसार हॉटस्पॉट के आसपास का पूरा क्षेत्र इस दायरे में आना चाहिए। कस्बा खैरगढ़ का बाज़ार इन सब के बाबजूद पूरी तरह खुला रहा । ग्राहकों और दुकानदारों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग और सुरक्षा निर्देशों का पूरी तरह उल्लघंन किया जा रहा है जिससे कभी भी स्तिथियाँ गंभीर हो सकती हैं।
कोरोना का प्रकोप अब शहरों से ग्रामीण क्षेत्र की तरफ बढ़ रहा है। फ़िरोज़ाबाद जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा होने की भी बड़ी संभावना है।
रिपोर्ट- अमित शर्मा
(स्वतन्त्र प्रभात)
टिप्पणियाँ