वर्षों से जलमग्न सड़क, नहीं हो रहीं कोई सुनवाई
फ़िरोज़ाबाद ब्यूरो,
एक तरफ जहां सरकारें गांवों तक विकास की लहर पहुंचाने के लिए सड़कों का जाल बिछाने पर जोर दे रही हैं और बार-बार अपनी प्रतिबद्धता गांव को शहर से जोड़ने के लिए दिखा रही हैं, वही ऐसी तस्वीरें सरकार के इन दावों की पोल खोलती नजर आती हैं।
तस्वीर में दिख रहा जलभराव कोई आज से नहीं है बल्कि पिछले कई वर्षों से इस सड़क पर जलभराव का यही स्तर बना हुआ है। ना तो प्रशासन और ना ही जनप्रतिनिधि इस सड़क की हालत सुधारने के प्रति गंभीर नजर आते हैं।
यह तस्वीर है जनपद फिरोजाबाद के विकासखंड हाथवंत की। हाथवंत से मुस्तफाबाद जाने वाले मार्ग की शुरुआत में ही सड़क का यह हिस्सा पिछले कई वर्षों से जलमग्न रहा है। स्थानीय निवासियों की माने तो प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से लगातार समस्या के निराकरण की मांग की जाती रही है लेकिन स्थिति जस की तस बनी रही।
अब देखना होगा क्या चुनावी समय में ही जनप्रतिनिधियों को इस सड़क की याद आएगी या प्रशासन स्वतः संज्ञान लेते हुए इस सड़क के बनवाने का जिम्मा उठाएगा।
रिपोर्ट- आदित्य वशिष्ठ
स्वतंत्र प्रभात
टिप्पणियाँ