ब्राह्मण चेतना मंच ने किया नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का भव्य सम्मान

आज कस्बा खैरगढ़ विभिन्न स्थानों पर ब्राह्मण महासभा (पंजी.) के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय का ब्राह्मण चेतना मंच के पदाधिकारी और सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत सम्मान किया गया।



कौशल किशोर उपाध्याय कस्बे में हो रही श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास आचार्य सुशील जी महाराज का सम्मान करने के लिए उपस्थित हुए थे।



कौशल किशोर उपाध्याय  ने कहा की वह जिले के सभी गांवों में जनसंपर्क कर ब्राह्मणों को एक करने का कार्य करेंगे। युवाओं को आगे बढ़ाने का उनका यह प्रयास जारी रहेगा।



उन्होंने ब्राह्मण चेतना मंच के पदाधिकारीयों के साथ आगे के कार्यक्रमों की चर्चा भी की।



इस मौके पर आदित्य वशिष्ठ, सुनील उपाध्याय, संदीप शर्मा सुदीप शर्मा, अंकुर भारद्वाज, राहुल तिवारी, चेतन शर्मा, हीरालाल शर्मा, व अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय युवा वाहिनी गौ प्रकोष्ठ का हल्ला बोल, किया प्रदर्शन

श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन हुई रस वर्षा

बच्चों ने निकाला शांति मार्च