भंडारे में उमड़ी भक्तों की भीड़

गोपाल आश्रम में चल रहे वेद लक्षणा गौ महिमा  महोत्सव‌ में कार्यक्रम के सांतवे दिन गौ महिमा का वर्णन करते हुए कथा व्यास श्री रसराज दास जी महाराज ने‌ सभी भक्तजनों से कम से कम एक गाय को पालने की बात कहीं। उन्होंने गौमूत्र, गोबर से बने एक उत्पाद को भी दैनिक जीवन में शामिल करने की बात कही।

कथा में पुरी से आये हुए सन्त भगवान ने भी उपस्थित सभी भक्तगणों को अपना आशीर्वाद दिया।


पंडाल में प्रसाद पाने वाली भक्तजनों की भीड़ काफी देर तक मौजूद रही। कलश यात्रा में कलश उठाने वाली महिलाओं के मंगलगान से भी पंडाल गुंजायमाय रहा।
आज के कार्यक्रम में मुख्य यजमान कामता प्रसाद गुप्ता, श्रीमती उषा गुप्ता, यज्ञपति मनोज अग्रवाल व श्रीमती मंजू अग्रवाल के साथ नगर विधायक मनीष असीजा, गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय, राजेश दुबे, आदित्य वशिष्ठ, राखी गुप्ता,अर्चना दुबे, पूनम पार्षद, मधुरिमा वशिष्ठ इत्यादि भक्तजन उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय युवा वाहिनी गौ प्रकोष्ठ का हल्ला बोल, किया प्रदर्शन

श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन हुई रस वर्षा

बच्चों ने निकाला शांति मार्च