क्रीड़ा भारती फिरोजाबाद महानगर ने प्रेसवार्ता कर दी कार्यक्रम की जानकारी


फ़िरोज़ाबाद। क्रीड़ा भारती फिरोजाबाद महानगर द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन शिवम रेस्टोरेंट पर किया गया। 

प्रेस वार्ता में शोभा यात्रा की जानकारी देते हुए प्रांत पदाधिकारी अभिषेक क्रांति ने बताया कि क्रीड़ा भारती द्वारा हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव व संगठन के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नगर में दो दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 
   
विस्तार से जानकारी देते हुए मंत्री अनिल परिहार ने बताया कि 12 अप्रैल , शनिवार को नगर में खेल शोभायात्रा निकाली जाएगी। ब्रज में खेल शोभायात्रा पहली बार निकाली जा रही है, शोभायात्रा में विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों द्वारा कबड्डी,खो-खो, बैडमिंटन, फेंसिंग, ताइक्वांडो, योग, मोई- थाई , फुटबॉल, बाली बाल खेलों का प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं पारंपरिक खेल कंचा, गिल्ली डंडा, लंगडी, आंख मिचोली खेलों का शोभायात्रा में प्रदर्शन भी किया जाएगा। 

महानगर उपाध्यक्ष राजेश दुबे, आदर्श ने बताया कि इस शोभायात्रा में क्रीड़ा भारती एक अनूठी पहल कर रही है, खेल संस्कृति को बढावा देने के लिए एवं आधुनिक युग में प्राचीनतम, परम्परागत खेल जो बिलुप्त होते जारहे है उन्हें बचाने एवं फिर से हम बचपन की पुरानी यादों को जाग्रत कर सकें ये क्रीड़ा भारती का प्रयास है।

शोभा यात्रा श्री राधा कृष्ण मंदिर से सेंटर चौराहे से बाग छिंगामल होते हुए हनुमान मंदिर, स्टेशन रोड पर संम्पन्न होंगी।
    
इसी क्रम में मातृशक्ति प्रमुख डा. स्नेहलता शर्मा जी ने बताया कि 13 अप्रैल को एम जी इंटर कालेज , स्टेशन रोड पर मातृशक्ति के कार्यक्रम आयोजित किये जाऐंगे। 
    
प्रात: 10 बजे उद्घाटन सत्र के बाद खेलकूद की प्रतियोगिताऐं प्रारम्भ होंगी। पारंपरिक खेल प्रतियोगिता में रस्सी कूद, पंच गुट्टे, लंगडी खेलों की प्रतियोगिताऐं होंगी वहीं मटका दौड का खेल आकर्षण का केंद्र होगा। सायं 6 बजे से डांडिया नाइट कार्यक्रम होगा जिसमें डांडिया नाइट क्वीन, डांडिया नाइट बैस्ट डांसर को पुरस्कार दिया जाएगा। 
    
महानगर अध्यक्ष रोहित राजपूत जी ने उपस्थित सभी पत्रकार बंधुओं को धन्यवाद दिया व सभी खेल संगठनों, खिलाड़ियों व समाजसेवियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम से जुडने की अपील की। 

प्रेस वार्ता के दौरान अर्चना दुबे, दीपक कुशवाह,राजेश दुबे, आदर्श, अनिल परिहार,रोहित राजपूत, अंशु सिंह, अंजना सिंह दिलीप सिंह, उमा भारती, अंशिका चतुर्वेदी, लक्ष्मी गुप्ता, डॉ बन्दना जी, ख़ुशी दुबे आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय युवा वाहिनी गौ प्रकोष्ठ का हल्ला बोल, किया प्रदर्शन

श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन हुई रस वर्षा

बच्चों ने निकाला शांति मार्च