अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी नहीं हुआ काम, खुद करनी पड़ी सफाई

फिरोजाबाद ब्यूरो।
जनपद के विकासखंड हाथवंत के गांव लालई में पिछले दिनों युवाओं की टीम ने गांव में विकास ना होने के संबंध में जिलाधिकारी व अन्य उच्चाधिकारियों से मुलाकात कर अपनी समस्या से अवगत कराया था। उसी क्रम में वीडिओ हाथवंत ने युवकों से वादा किया था कि 15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम से पहले गांव में सफाई कर्मचारियों को भेज सफाई कार्य करवा दिया जाएगा लेकिन कार्यक्रम के सर पर आ जाने के बावजूद भी ब्लॉक से किसी सफाई कर्मचारी को न भेजे जाने पर युवाओं ने स्वयं अपने हाथों में झाड़ू और फावड़े उठा लिए।
कार्यक्रम स्थल पर सफाई व मलवा उठाकर फेंकने तक सभी कार्य युवाओं ने स्वयं अपने हाथों से ही किए इस बीच ग्रामीणों में प्रशासन की लापरवाही चर्चा का विषय बनी रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय युवा वाहिनी गौ प्रकोष्ठ का हल्ला बोल, किया प्रदर्शन

श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन हुई रस वर्षा

बच्चों ने निकाला शांति मार्च