15 अगस्त को होगा जिलाधिकारी नेहा शर्मा का सम्मान
फिरोजाबाद ब्यूरो।
जनपद के विकास खंड हाथवंत के गांव लालई में विकास कार्यों के लिए गठित उन्नत गांव युवा कमेटी द्वारा 15 अगस्त के मौके पर जिलाधिकारी महोदय के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों ग्राम लालई के युवाओं ने संगठित होकर गांव के विकास के लिए जिलाधिकारी महोदया के पास गुहार लगाई थी और जिलाधिकारी महोदया ने उक्त शिकायतों को तुरंत संज्ञान में लेकर गांव का भ्रमण किया व दोषी कर्मचारी और अधिकारियों पर कार्यवाही की।
जिलाधिकारी कि यह कार्य शैली युवाओं को बहुत पसंद आई और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के सम्मान में एक कार्यक्रम करने का फैसला किया। 15 अगस्त को जिलाधिकारी महोदया के सम्मान मेंं ये कार्यक्रम विद्यालय प्रांगण में होगा।
टिप्पणियाँ