उपजिलाधिकारी सदर ने गोद लिया विद्यालय, जिलाधिकारी ने किया बृक्षारोपण
फ़िरोज़ाबाद ब्यूरो।
जिलाधिकारी नेहा शर्मा की पहल पर अधिकारीयो द्वारा गोद लिए गए विद्यालयों में बदलाव अब दिखने लगे हैं। जनपद के 108 अधिकारियों ने विद्यालयों को गोद लिया है और उनमें सुधार लाने के लिए कार्य शुरू हो गया है।
इसी क्रम में जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने उपजिलाधिकारी सदर द्वारा गोद लिए गए नगला भाऊ स्थित प्राथमिक विद्यालय में जाकर पौधारोपण किया।
विद्यालय में साइकस, फाईकस, एलेस्टोनिया, अल्वचम्पा आदि के कुल 105 पौधे रोपे गए। उन्होंने स्कूल के छात्र-छात्राओं को ड्रेसें भी वितरित की। उन्होंने शिक्षको को खूब मन लगाकर बच्चों को अच्छी शिक्षा देने को प्रेरित किया। उन्होंने वहां आये फरियादियों की समस्याऐं भी सुनीं। इस दौरान उपजिलाधिकारी चन्द्रभानु, नगर मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद, नगर शिक्षाधिकारी तरुण कुमार उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ