बच्चों ने निकाला शांति मार्च

फिरोजाबाद ब्यूरो।
हीरोशिमा नही नही नागाशाकी फिर नही के नारों के मध्य शनिवार को स्कूली बच्चों ने शिकोहाबाद में शांति मार्च निकाला। 
इस शांति मार्च का शुभारम्भ शिकोहाबाद तहसील तिराहे से जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने हरी झण्डी दिखाकर तथा एसएसपी अजय कुमार ने शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उडाकर किया। शांति मार्च तहसील तिराहे से प्रारम्भ होकर, बडा बाजार, मौहल्ला रूकनपुरा, स्टेट बैंक चैराहा होते हुये द एशियन सीनियर सैकेड्री स्कूल पर जाकर समाप्त हुआ। शांति मार्च में बच्चे हाथों में उक्त नारे लिखी तख्तियां लेकर शांति का संदेश देते हुये चल रहे थे। स्कूली बच्चों के इस मार्च की सभी ने सराहना की। इस दौरान शिक्षक, शिक्षिकाओं के साथ एसडीएम शि
कोहाबाद संगम लाल यादव आदि भी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय युवा वाहिनी गौ प्रकोष्ठ का हल्ला बोल, किया प्रदर्शन

श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन हुई रस वर्षा