निबंध प्रतियोगिता करा छात्र छात्राओं का बढ़ाया उत्साह, दिलाई स्वच्छता की शपथ
दिनांक 10 अगस्त 2017 को नेहरू युवा केंद्र फिरोजाबाद के निर्देशानुसार ग्राम गाजीपुर विकासखंड फिरोजाबाद से सेंट आरएल डे बोर्डिंग कॉलेज गाजीपुर में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत नए भारत का संकल्प शपथ ग्रहण समारोह पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवधेश भारद्वाज ने की।
उन्होंने सर्वप्रथम सभी छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उसके पश्चात छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान में हम सभी की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गंदगी से बहुत सारी बीमारियां हो सकती हैं। इन बीमारियों से बचने के लिए स्वच्छता अपना बहुत जरूरी है अगर हम स्वस्थ रहेंगे तो हमें बीमारी नहीं होगी। उन्होंने छात्र छात्राओं का आवाहन किया कि आज हम सभी लोग यह शपथ लें कि स्वच्छता की शुरूआत हम अपने घर – अपने गांव से करेंगे अगर हम अपने घर अपने गांव को स्वच्छ रखेंगे तभी हमारा देश स्वच्छ होगा तथा गांधी जी का सपना पूरा होगा।
इंदू यादव एनवाईवी ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नेहरू युवा केंद्र फ़िरोज़ाबाद के निर्देशानुसार सभी विकासखंडों में स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इसी के तहत आपके विद्यालय में स्वच्छता व निबंध प्रतियोगिता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम चलाया गया। हम सभी को मिलकर स्वच्छता के प्रति जागरुक होकर स्वच्छता अभियान में पूरा सहयोग करना होगा।
कुमारी रुचि यादव पूर्व एन वाई वी ने छात्र छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए युवाओं को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया।
हम सब मिलकर संकल्प लेते हैं 2022 तक नए भारत के निर्माण का
हम सब मिलकर संकल्प लेते हैं स्वच्छ भारत का
हम सब मिलकर संकल्प लेते हैं गरीबी मुक्त भारत का
हम सब मिलकर संकल्प लेते हैं भ्रष्टाचार मुक्त भारत का
हम सब मिलकर संकल्प लेते हैं आतंकवाद मुक्त भारत का
हम सब मिलकर संकल्प लेते हैं संप्रदायवाद मुक्त भारत का
हम सब मिलकर संकल्प लेते हैं जातिवाद मुक्त भारत का
नए भारत के निर्माण के लिए अपने संकल्प की शक्ति के लिए हम सब मन और कर्म से जुट जायेंगे। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकों और छात्र छात्राओं ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया।



टिप्पणियाँ