काली पट्टी बांधकर किया आरक्षण का विरोध
फ़िरोज़ाबाद ब्यूरो।
भारतीय सवर्ण संगठन की फिरोजाबाद शाखा ने आज काली पट्टी बांधकर आरक्षण और एससी एसटी कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
8 अगस्त को भारतीय सवर्ण संगठन ने एक कार्यक्रम करके 8 अगस्त 1990 को वीरगति को प्राप्त हुए 386 प्रतिभाशाली सवर्ण युवाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में सवर्ण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय ने कहा कि सवर्णों को नजरअंदाज करने से ही कांग्रेस की दुर्गति हुई और सपा और बसपा का जैसा चाहते थे वैसा अंत हुआ। भाजपा सवर्णों की पार्टी कही जाती है लेकिन सवर्णों को ठगने का काम कर रही है। सत्तासीन भाजपा द्वारा एक भी योजना सवर्ण हितों की नहीं बन रही है। दलितों और पिछड़ों के लिए सर्वस्व लुटाया जा रहा है। सवर्ण दिग्भ्रमित हैं। उपाध्याय ने कहा कि जो विधायक लखनऊ विधानसभा में आरक्षण थ्रीवनटैन तथा सवर्ण आयोग गठन पर चर्चा नहीं कर सकता उसे चुन कर सवर्ण हितों की लड़ाई लड़ने वालों को दफन करने का काम किया है लेकिन सवर्ण संगठन सभी सवर्णों और मानवता व समानता की लड़ाई लड़ता रहेगा।
कार्यक्रम में आंशू उपाध्याय, निशांत गर्ग, अमित पाठक, अश्विनी मिश्रा, सौरभ लहरी, नितिन श्रोतीय, अमन, गोपाल भारद्वाज का सराहनीय योगदान रहा व धर्मेंद्र पांडे, रमेश जैन, दिनेश जैन, आशुतोष उपाध्याय,लक्ष्मीकांत गुप्ता, राजेश दुबे, बृजेश शर्मा, अशोक गर्ग, आनंद शर्मा, विष्णु उपाध्याय, विजेंद्र सक्सेना, मनोज भटनागर, सुशील चित्तौड़, सत्यप्रकाश दीक्षित, हिमांशु, मनोज शुक्ला, बसंत शर्मा, राघवेंद्र राघव, लोकेश शर्मा, राम भारद्वाज भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ