किसान मेले में उमड़ी किसानों की भीड़
फिरोजाबाद ब्यूरो|
आज जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत राजकीय पौधशाला, सिविल लाइन में एक किसान सेमिनार का आयोजन किया गया।
जिसमें कृषि, पशुपालन, पंचायती राज, भूमि संरक्षण, मत्स्य, सिंचाई विभागों द्वारा ड्रिप व स्प्रिंकलर सिंचाई और सब्जी बीज कंपनियों के डीलरों तथा फल, शाकभाजी, पुष्प उत्पादन तथा मधुमक्खी पालन व प्रगतिशील किसानों के द्वारा स्टॉल लगाए गए।
किसानों को वैज्ञानिक तथा विभिन्न विषयों पर तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा जानकारी प्रदान की गई और डीबीटी योजना के अंतर्गत सब्जी, कृषि रक्षा उपकरणों ड्रिप स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ जसराना विधायक राम गोपाल लोधी उर्फ पप्पू लोधी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। विभाग के उच्च अधिकारियों ने जनपद के सभी किसानों से कल भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की।
टिप्पणियाँ