सर्विस रोड व कट बनाने की मांग को लेकर ग्रामीण आंदोलन करने को विवश

https://youtu.be/BTC6u4X8I28

फिरोजाबाद ब्यूरो।
जनपद में बन रहे राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 2 के बाईपास से क्षेत्रीय नागरिकों को होने वाली समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
इसी क्रम में नव निर्माणाधीन बाईपास मार्ग पर गांव सांती के निकट सर्विस रोड पर कट देने की मांग को लेकर क्षेत्रीय नागरिक व किसान आंदोलन करने के लिए बाध्य हो गए हैं। क्षेत्रीय नागरिक सचिन लोधी व ओमबीर सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उनके द्वारा इस संबंध में परियोजना के अधिकारियों से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन अधिकारियों की तरफ से कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
गौरतलब है कि गांव सांती का अपना ऐतिहासिक व पौराणिक महत्व है। महाराज शान्तनु की भूमि व सांतेश्वर महाराज के प्राचीन मंदिर के लिए प्रसिद्ध सांती गांव के निकट से बाईपास मार्ग निकल रहा है, जब क्षेत्रीय लोगों को पता चला कि उक्त बाईपास पर चढ़ने के लिए सांती गांव के निकट कोई कट व सर्विस रोड नहीं बनाया जा रहा है तो उन्होंने क्षेत्रीय विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी, जिले से मंत्री पद प्राप्त एस पी सिंह बघेल व जिलाधिकारी महोदया को अपनी समस्या से अवगत कराया।
ग्रामीणों की मांग है कि अगर अतिशीघ्र उनकी समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो वह आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। जानकारी देते समय ओमबीर सिंह, ब्रजराज सिंह, धर्मेंद्र स्वामी, छेदीलाल, सचिन कुमार, दुर्गपाल मुखिया, शिवम, कृष्णा व पूर्व प्रधान राजकुमार उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- आदित्य वशिष्ठ

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय युवा वाहिनी गौ प्रकोष्ठ का हल्ला बोल, किया प्रदर्शन

श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन हुई रस वर्षा

बच्चों ने निकाला शांति मार्च