सर्विस रोड की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी

फिरोजाबाद ब्यूरो।
जनपद में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 2 बाईपास पर सर्विस रोड व कट बनाने की मांग को लेकर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने आज दूसरे दिन भी अपना प्रदर्शन जारी रखा।

राजा के ताल से इंदुमई मक्खनपुर तक निर्माणाधीन बाईपास मार्ग पर कई जगह सर्विस रोड व क्षेत्रीय लोगों के उपयोग हेतु कट नहीं बनाए जा रहे हैं जिसको लेकर सांती, गढ़िया, शेखूपुर गांव के किसान आज दूसरे दिन भी प्रदर्शन करते रहे।

कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि ने किसानों से मुलाकात की और उनकी मांग उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन भी दिया। किसानों का कहना है कि जब तक हमारी मांगों पर कार्यवाही नहीं होती है तब तक हम निर्माण कार्य नहीं होने देंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय युवा वाहिनी गौ प्रकोष्ठ का हल्ला बोल, किया प्रदर्शन

श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन हुई रस वर्षा

बच्चों ने निकाला शांति मार्च