भव्य रामबारात के साथ मेला रामलीला शुरू, विधायक ने आरती कर किया शुभारम्भ
फिरोजाबाद ब्यूरो।
जनपद में विभिन्न स्थानों पर इस समय रामलीला का मंचन किया जा रहा है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की लीलाओं को देखने के लिए भारी संख्या में स्त्री-पुरुष रामलीला मैदान की तरफ पहुंच रहे हैं।
इसी क्रम में दिनांक 21 सितंबर 2017 को जनपद के कस्बा खैरगढ़ में भगवान श्रीराम की भव्य राम बारात निकाली गई। राम बारात में भगवान श्री राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, माता सीता व अन्य स्वरूपों की आकर्षक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा जसराना से विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी ने किया। उन्होंने रामलीला मैदान में भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के स्वरूपों की आरती उतारकर इस मेले को विधिवत रूप से प्रारंभ किया।
क्षेत्रीय लोगों ने इस कार्यक्रम को करा रही कमेटी को भव्य राम बारात के आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
गौरतलब है कि कस्बा खैरगढ़ की रामलीला काफी लंबे समय से आयोजित होती आ रही है। पिछले कुछ वर्षों से इस रामलीला की भव्यता व आकर्षकता में नई कमेटी ने अपने प्रयासों से नए आयामों को जोड़ दिया है। क्षेत्रीय जनता कमेटी के इन प्रयासों से बहुत प्रफुल्लित है।

टिप्पणियाँ