बार अध्यक्ष पौत्र के अन्तिम संस्कार में उमडा सैलाब

फिरोजाबाद ब्यूरो।
जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष के नाती के अन्तिम संस्कार में भारी संख्या में अधिवक्ताओ, भाजपा नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। उसकी शुक्रवार शाम लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ करते समय गोली लगने से मौत हुई थी। 
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शंकरलाल निषाद का परिवार लाइनपार क्षेत्र के मुहल्ला ष्याम नगर में रहता है। उनके बेटे जिला पंचायत सदस्य नरेशचंद्र वर्मा की लाइसेंसी रिवॉल्वर घर में रखी हुई थी। बताते हैं कि शुक्रवार शाम नरेश के 15 वर्षीय बेटे अंकित रिवॉल्वर साफ करने लगे। किसी तरह गोली चल गई जो अंकित के जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर फर्श पर गिर पड़े। गोली की आवाज सुन परिजनों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों की भी भीड़ एकत्रित हो गई। परिजन उन्हें प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर लाए, जहां से हालत गंभीर बताते हुए आगरा रेफर कर दिया। आगरा में पहुंचते ही अंकित ने दम तोड़ दिया। परिजन शव को फीरोजाबाद ले आए। शव आते ही मुहल्ले में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार रिवाल्वर साफ करते वक्त हादसा हुआ है। हादसा की जानकारी होने के साथ ही अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। अंकित के अंतिम संस्कार में भारी संख्या में अधिवक्ताओं और भाजपा नेताओं के साथ सामाजिक संगठनों के लोगों ने भाग लिया तथा उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय युवा वाहिनी गौ प्रकोष्ठ का हल्ला बोल, किया प्रदर्शन

श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन हुई रस वर्षा

बच्चों ने निकाला शांति मार्च