डीएम ने किया संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण, गोरखपुर की घटना के बाद हुआ जिला प्रशासन सतर्क

फिरोजाबाद ब्यूरो|
गोरखपुर अस्पताल में हुये भीषण हादसे के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। शनिवार को डीएम ने चिकित्साधिकारियों के साथ शिकोहाबाद संयुक्त चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया है। 
जिलाधिकारी नेहा शर्मा शनिवार को संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद पहुची। जिलाधिकारी को देख वहां तैनात चिकित्सक और स्वास्थकर्मियों में हडकम्प मच गया। आनन फानन में वह अस्पताल की व्यवस्थाओं की देख रेख में लग गये। जिलाधिकारी ने सबसे पहले आक्सीजन सिलेण्डर आदि को चेक किया इसके बाद ओपीडी, दवा वितरण कक्ष आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में दवाओें के रख रखाव को देखा साथ ही रजिस्टर आदि का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने चिकित्सालय मेें मौजूद चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों को हिदायत दी कि वह रोगियों के उपचार में किसी भी प्रकार की कोई कोताही ना बरते। शिकायत मिलने पर कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी के इस औचक निरीक्षण से अन्य संयुक्त चिकित्सालयों व प्राथमिक स्वास्थ केन्द्रों में हडकम्प मचा हुआ है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय युवा वाहिनी गौ प्रकोष्ठ का हल्ला बोल, किया प्रदर्शन

श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन हुई रस वर्षा

बच्चों ने निकाला शांति मार्च