सिरसागंज में डेरा सच्चा सौदा सिरसा द्वारा आयोजित हुआ बृक्षारोपण कार्यक्रम
आज BSNL
टेलीफोन एक्सचेन्ज सिरसागंज में डेरा सच्चा सौदा सिरसा द्वारा आयोजित बृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डा०चन्द्रसेन जादौन ने किया । उन्होने कहा कि बृक्षारोपण मानव जीवन के लिये अति आवश्यक है तथा प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगना चहिए । अशोक बघेल , पत्रकार (सच कहूँ) के संयोजकत्व में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ| जिसमें थाना सिरसागंज प्रभारी निरीक्षक श्री वीरेन्द्र सिंह बघेल, BSNL इन्जीनियर श्री राजेश्वर यादव व सरदार श्री करतार सिंह की विशेष उपस्थिति के साथ साथ सिरसागंज क्षेत्र के अन्य सेवादार उपस्थित रहे ।
सिरसागंज से मोहित दीक्षित की खबर
टिप्पणियाँ